अराजक तत्वों की धमकी बाद टूटा युवती का रिश्ता पुलिस से शिकायत

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

युवती की गोदभराई करने आए लोगों के सामने ही अराजकतत्वों ने हंगामा काटा। फायरिंग और पथराव करते हुए शादी न करने की धमकी दी। डर की वजह से गोद भराई को आए लोग वहां से चले गए। शादी टूटने के बाद पीड़ित पिता की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री के लिए रिश्ता देखा था। 30 अक्तूबर को पुत्री की गोदभराई के लिए लड़के पक्ष के लोग घर पर आए हुए थे। रस्म पूरी करने के बाद रिश्ता तय हो गया था। वह लोग वापस जा रहे थे। आरोप है तभी गांव के रहने वाले तीन भाइयों ने उन्हें घेर लिया। गाली गलौज करते हुए धमकी दी। अराजकतत्वों द्वारा किए गए इस हंगामे के बाद दहशत में आए लड़के पक्ष के लोग शादी तोड़कर वहां से चले गए।