बरनाहल पुलिस ने वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के आदेश के क्रम में तलाश / गिरफ्तारी वारण्टी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के कुशल निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी करहल के सफल परिवेक्षण में थानाध्यक्ष बरनाहल सुखबीर सिंह जनपद मैनपुरी द्वारा एक टीम गठित की गयी। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह मय हमराह, के देखरेख शान्ति व्यवस्था व वांछित वारन्टियों की तलाश मे अन्दर इलाका थाना क्षेत्र मे रवाना हुए तभी सूचना मिली आपके थाने के वारण्टी शिवदयाल पुत्र प्रहलाद नि० ग्राम नगला नया रसूलपुर थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी अपने घर पर मौजूद है।अगर जल्दी की जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक मय फोर्स के वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु ग्राम नगला नया वारन्टी के मकान पर पहुंचे और आबाज लगायी तो एक व्यक्ति बाहर निकला नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिवदयाल पुत्र प्रहलाद नि० ग्राम रसूलपुर थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी बताया पुलिस ने बांछित बारंटी को गिरफतार कर कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया इस गिरफ्तारी की कार्यवाही से आम जनता ने थाना बरनाहल पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

error: Content is protected !!