हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस दि. 06 जनवरी को जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित होगा। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह तहसील सदर में उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों को सुनेंगे। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से समय से तहसील सदर में आयोजित सर्म्पूण समाधान दिवस में उपस्थित होने को कहा है। मुख्य विकास अधिकारी तहसील कुरावली में एवं अपर जिलाधिकारी तहसील भोगांव में उपस्थित रहकर जन-समस्याएं सुनेंगे।