अनुज शुक्ल
संदेश महल
झरेखापुर (सीतापुर)।हरगांव विधानसभा के झरेखापुर मंडल मे विद्यादीप स्कूल झरेखापुर में धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों को योगा किट का वितरण किया। वहीं कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये सांसद ने कहा की योग सभी को निरोग करता है। योग सभी बीमारियों का अंत करता है इसलिए सभी को दैनिक रूप से योग करना चाहिए। सांसद ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे मे जनता को बताया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र,मंडल उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह,युवा भाजपा नेता कपिल सिंह, अनूप रस्तोगी,सुनील त्रिपाठी(बल्लू),वीरेंद्र मिश्रा,बाटू सिंह, दिनेश मिश्र,मनोज त्रिवेदी, विवेक सिंह, पप्पू सिंह, रामनरेश सिंह सहित समस्त मंडल पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे।