स्पेन के जोड़े ने बेरीहार में किया शादी करने का ऐलान

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र किशनी में इंडिया कोती दियाना मतलब डेली इंडिया प्राय: स्पेन से आए पर्यटकों को भारत के ग्रामीण अंचलों की सैर कराता है। बुधवार को स्पेन का एक जोड़ा क्षेत्र के गांव बेरीहार आया। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर मिस्टर एलॉय अपनी आठ साल पुरानी दोस्त मिस डा राक्वेल के साथ 31 जनवरी को भारत आए थे। दिल्ली से वह राजस्थान के विभिन्न जनपदों में गए। मंगलवार को प्रपोज डे के दिन दोनो आगरा गए और ताजमहल के अंदर एलॉय ने राक्वेल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 14 जनवरी को वेलेंटाइन डे के दिन वह बेरीहार आए और शादी के लिए हां कर दी। उनका कहना था कि जिस प्रेम के साथ दुबे दंपति रहते हैं। उनको देख कर वह भी आशान्वित है उनको देख कर ही राक्वेल ने शादी के लिए हां की है। गौरतलब है कि बेरीहार प्रदेश का एक ऐसा अनोखा गांव है। जहां सिर्फ एक मकान है, जिसमे एक परिवार जिसके मुखिया अशोक दुबे और उनकी पत्नी अखिलेश दुबे निवास करते हैं।प्रकृति प्रेमी अशोक दुबे द्वारा तैयार की गई बागवानी को देखकर स्पेन का जोड़ा काफी प्रभावित हुआ और दुबारा बेरीहार आने का वायदा किया।करीब चार घंटे रुकने के बाद वह बनारस के लिए रवाना होगए। गाइड अक्षय कुमार तथा अजय प्रजापति ने उनको ग्रामीण परिवेश की जानकारी दी। दोनों ने कहा कि अगली बार वह बेरीहार आकर फिर लेह,मनाली,किन्नौर आदि की यात्रा करेंगे।