मथुरा के कोसी शेरगढ़ पर कार बम्बा में गिरी चार मौत

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

शेरगढ रोड़ पर शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे भात नौतकर वापस जा रहे लोगों से भरी ईको कार गांव पैगांव के समीप रजवाहा में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। खेतों में काम रहे लोगों ने लोगों ने उन्हें निकाला और अस्पताल भिजवाया। घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने चारों मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को हरियाणा के गांव हसनपुर से ईको कार द्वारा भात निमंत्रण के लिए शेरगढ़ के गांव उझानी में राजेंद्र सिह के यहां आए थे। कार में आठ लोग सवार थे। कार्यक्रम के बाद वे लोग रात करीब डेढ़ बजे गांव हसनपुर वापस लौट रहे थे। कार में कुमर पाल, ऋषि, मोहन श्याम, लक्ष्मीनारायण, आसू, पलक, हेमंत व भीम सवार थे। जब उनकी कार रात डेढ़ बजे गांव पैगाव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर रजवाहा में जा गिरी। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। रजवाहा के पास डेयरी पर मौजूद लोग शोर सुनकर भागे और खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से उन्हें बाहर निकाला।सूचना पर शेरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस नेे सभी को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने कुमरपाल पुत्र किशोर लाल निवासी हसनपुर 45, ऋषि प्रकाश पुत्र किशोरी लाल निवासी हसनपुर 50, मोहन श्याम पुत्र परसादीलाल निवासी 35 भिडूकी हसनपुर हरियाणा, लक्ष्मीनारायण पुत्र राजेंद्र निवासी हुसैनी शेरगढ़ 15 को मृत घोषित कर दिया। जबकि आसू पुत्र अशोक निवासी हसनपुर 12, पलक पुत्री सोनू उम्र 10 साल, हेमंत पुत्र रामजीलाल 50 वर्ष, भीम पुत्र सोनू निवासी हसनपुर हरियाणा 10 साल घायल हो गए। जिनका उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।