ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी मस्टरोल लगाकर कराया जा रहा मनरेगा कार्य जिम्मेदार मौन

घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीरनगर संदेश महल
जिले के नाथनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरौली में ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी तरीके से मस्टरोल लगाकर नाले का खुदाई और सफाई का कार्य कराया जा रहा है।इस प्रोजेक्ट में कुल 157 मनरेगा मजदूरों की आन लाइन हाजिरी चल रही है।फर्जी तरीके से कराये जा रहे मनरेगा कार्य को जब मौके पर देखा गया तो एक भी मजदूर नहीं मिले। रामस्वरूप के खेत से राम प्रसाद के खेत तक नाला खुदाई का कार्य फर्जी तरीके से चल रहा है।वहीं सुरेंद्र के खेत से कलेन हरदो सिवान तक नाला सफाई का कार्य फर्जी तरीके से किया जा रहा है।जब मौके पर कार्यस्थल पर देखा गया तो वहां पर एक भी मजदूर कार्य करते हुए नहीं मिले ।इस प्रकरण की जानकारी जब खंड विकास अधिकारी मनरेगा नाथ नगर विवेकानन्द मिश्र से किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला बेहद गम्भीर है। प्रकरण की जांच कर ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!