भतीजे ने बुआ को मारी गोली मौत

मैनपुरी से संदेश महल ब्यूरो रिपोर्ट प्रवीन कुमार के साथ

ग्राम नेकापुर में जमीन के विवाद में एक युवक ने अपनी बुआ को गोली मारकर हत्या कर दी। साथ में अपने दादा और दादी को भी गोली मारी। जो गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया है। घटना से गांव में सनसनी फैली है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमें बनाई हैं।
बताते चलें कि थाना दन्नाहार क्षेत्र ग्राम नेकापुर निवासी सत्यराम (70) वर्ष पुत्र मिश्रीलाल पाल का पुत्र राजेश कुमार से जमीन का विवाद चल रहा है। सत्यराम की पुत्री सोनतारा (25) उर्फ सोनी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते वह गांव में ही रहने लगी। सत्यराम ने मैनपुरी नगर के खरगजीतनगर ऋषि आश्रम के निकट अपने एक प्लॉट को सोनी के नाम करने का फैसला किया तो इससे उनका पुत्र राजेश और पौत्र रवि पाल नाराज हो गए। इसे लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। चर्चा है कि रवि ने यह प्लॉट अपने नाम करने का दबाव दादा सत्यराम पर बनाया। उन्होंने इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। काफी झगड़े के बाद गुस्से में रवि ने बुआ सोनी के सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रवि ने दादा सत्यराम और दादी सुरजा देवी को भी गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से रवि भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय एवं सीओ सिटी अभय नारायण राय, दन्नाहार थाना प्रभारी ओमहरी बाजपेई ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी 72 घंटे में करने के निर्देश दिए हैं। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर मै मौके पर गया। प्लॉट के विवाद में युवक ने बुआ को गोली मार दी जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। साथ ही दादा और दादी को भी गोली मारी जो गंभीर रूप से घायल है।जिनका इलाज चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।