कुरावली पुलिस ने युवक को तमंचा सहित किया गिरफ्तार

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली पुलिस ने युवक को तमंचा सहित किया गिरफ्तार। उपनिरीक्षक संजय सिंह मय हमराह नगर क्षेत्र में गश्त के लिए निकले थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर वन विभाग नर्सरी तिराहे से रामनगर की तरफ कुछ दूरी पर युवक तिलक पुत्र मायाराम निवासी ग्राम महादेवा, कुरावली को मय 315 बोर के तमंचा और दो जिंदा कारतूस के गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के ऊपर पहले से जनपद थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है। कुरावली थाना पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

error: Content is protected !!