दाऊ जी महाराज मंदिर पर बलदेव छठ के अवसर पर भगवान बलदेव का विशेष पूजन

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी शहर के मोहल्ला छप्पट्टी ,बाटा वाली गली स्थित दाऊ जी महाराज मंदिर पर सोमवार को बलदेव छठ के अवसर पर भगवान बलदेव का विशेष पूजन किया गया। भगवान को स्वादिष्ट प्रसाद का भोग लगाया गया। सभी भक्तो ने भजन कीर्तन किया। बलदेव छठ को लेकर भक्तो में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर दाऊ जी महाराज के मंदिर की विशेष सजावट की गई। महिलाओ ने विधि विधान से भगवान बलदेव का पूजन करने के बाद उन्हें भोग लगाया।बलदेव छठ पर बच्चो ने भजन प्रस्तुत करके माहौल को भक्तिमय बनाया। इस अवसर पर दिलीप कुमार सक्सेना,अशोक कुमार सक्सेना,प्रदीप कुमार सक्सेना,अधिवक्ता अमित जौहरी,अंकित जौहरी,शुभम जौहरी,विनीता सक्सेना,गीतांजलि सक्सेना,सुमन सक्सेना,मीरा कमठान,निशा सक्सेना,साधना जौहरी,सुयशी सक्सेना,गुड्डन सक्सेना,निधि सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!