अज्ञात कारणों से घर में लगी आग घर का सामान जलकर राख हो गया

बाराबंकी में अज्ञात कारणों के चलते छप्पर नुमा आश्रम में आग लग गई। आश्रम में रखा गृहस्थी सहित जरूरी सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल ने ली। घटना से हुए नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी।

तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम उमरी मजरे विशुनपुर निवासी दुर्गेश चंद्र मिश्रा पुत्र विनोद कुमार के छप्पर नुमा आश्रम में बीती देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग का प्रकोप तेजी से बढ़ गया। इसमें पंखा, तखत, टेलीविजन, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर लेखपाल ने घटना से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

error: Content is protected !!