हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी बेवर में गणेश पूजन के साथ कस्बे के रामलीला महोत्सव का शुभारंभ भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री द्वारा किया गया। कस्बे के बड़े मंदिर से भगवान गणेश की भव्य झांकी शोभायात्रा के रूप में रामलीला मैदान लाई गई जहां कमेटी के पदाधिकारियों ने लोगों के साथ हवन कर महोत्सव का शुभारंभ किया।पंडित राजेश चतुर्वेदी द्वारा रामलीला मैदान में हवन पूजन कराया गया। कस्बे में 6 अक्टूबर को राम बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। गणेश पूजन में रामलीला कमेटी अध्यक्ष राजीव मिश्रा,अनुपम दीक्षित पूर्व अध्यक्ष,चेयरमैन सरितकांत गुप्ता भाटिया, देवकीनंदन दीक्षित,विजय सिंह बैस, राघवेंद्र दुवे सभासद,रविकांत तिवारी,पवन मिश्रा,नितिन त्रिपाठी,गोपाल दुबे,अंकुर मिश्रा,लकी पांडेय,राहुल गुप्ता,सचिन चौहान,निशू दीक्षित,गोपाल दुबे,रमन पांडेय,उमेश चंद्र दुवे,अभय मिश्रा, नवलकिशोर मिश्रा,ऋषभ मिश्रा, इंद्रपाल यादव, टिन्नी मिश्रा,कुंदनलाल,अशोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।