कृष्ण-सुदामा मिलन की झांकी देख भक्त हुए भाव विभोर

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी क्षेत्र के गांव एलाऊ में शिव मंदिर पर चल रहे नवरात्रि महोत्सव के चोधे दिन सुबह ग्रामीणों के द्वारा हवन यज्ञ कर माता की आरती की गयी। जिसके बाद महिलाओं के द्वारा दोपहर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। संध्या आरती के बाद भक्तों के द्वारा कृष्ण-सुदामा मिलन, माता वैष्णों देवी व उनके भक्त श्रीधर की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गयी। कृष्ण और सुदामा के मिलन की झांकी देखकर भक्त भावविभोर हो गए। सुदामा मिलन के बाद पूरा पंडाल कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा माता के भजनों पर नृत्य किया गया। माँ वैष्णों देवी और उनके परम भक्त श्रीधर की झांकी निकाली गयी। माँ ने पंडाल में मौजूद सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। श्रीधर की भक्ति देखकर ग्रामीण भावुक हो गए। हरिओम चौहान ने कहा श्रीधर माँ वैष्णों देवी के परम भक्त थे। उनकी पत्नी सलोचन और श्रीधर की भक्ति से ख़ुश होकर माँ खुद चलकर उनके घर आयी थी। कलयुग में माता की जों भी भक्त सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है। माता उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती है। इस मोके पर आशू मिश्रा, पिंटू राठौर, संतोष कुमार, टिंकू पाल, धर्मवीर सिंह, शिवमंगल, नत्थी ठाकुर, रत्नेश कठेरिया, हरिओम श्रीवास्तव आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!