कुरावली पुलिस ने बकरी चोर को किया गिरफ्तार

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी थाना कुरावली क्षेत्र से बकरिया चुरा रहे चोर को कुरावली पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्त बीते दिन बकरियो की चोरी करता क्षेत्रीय लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। मामले को संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम नगला ऊसर में ग्रामीणों ने एक चोर बकरिया ले जाते पकड़ लिया। जिसकी शिकायत करते हुए निहाल सिंह पुत्र लालाराम निवासी ग्राम नगला ऊसर, कुरावली ने बताया कि बीते दिन 16 नवम्बर को एक अभियुक्त अरशद पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला पथरिया, भौगाव को ग्रामीणों ने बकरिया चोरी करते हुए पकड़ लिया। अभियुक्त संग तीन लोग पांच बकरी रास चोरी कर ले जाने की फिराग में थे, जिसमे दो अन्य भागने में कामयाब रहे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस अरशद को गिरफ्तार कर लाई। मामले का संज्ञान लेते हुए कुरावली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के समझ पेश किया।

error: Content is protected !!