गौ सेवा धाम में पूर्ण हुआ सप्तदिवसीय गोपाष्टमी कथा महोत्सव

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

गोपाष्टमी भागवत महोत्सव में पधारे गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग

गौ सेवा धाम हाँस्पीटल में चल रही सप्तदिवसीय गोपाष्टमी भागवत कथा महोत्सव का सोमवार को विश्राम हो गया। सात दिनों तक चलने वाली यह कथा अपने आप में कई तरीकों से अद्भुत रही। इस कथा महोत्सव में भगवान की कथा के साथ-साथ गौ सेवा, नारी सशक्तिकरण, बेटी-बचाओ, बेटी-पढाओं का संदेश भी समाज में प्रसारित किया गया।

हाँस्पीटल की संचालिका देवी चित्रलेखा जी ने गौ सेवा धाम हाँस्पीटल में इतने बड़े स्तर पर हो रही गौ सेवा की सफलता का श्रेय अपने पिता ट्रस्ट के चेयरमैन पं0 टीकाराम स्वामी जी को दिया। उन्होनें बताया कि अपने पूज्य पिताजी की प्रेरणा से ही वह गौ सेवा के इस पावन प्रकल्प को कर पा रही है। देवी जी स्वयं भी नारी सशक्तिकरण का जीवतं उदाहरण है। मात्र 7 वर्ष की अल्पायु से ही इतना दिव्य ज्ञान होना वाकई में प्रशंसनीय है। कथा के सप्तम दिवस श्री सुदामा चरित्र तथा समस्त भागवत कथा का सार देवी जी ने श्रद्धालुगण के सामने वर्णित किया। कथा के मध्य में क्षेत्र के विधायक श्री जगदीश नायर, भाजपा जिला अध्यक्ष चरन सिहं तेवतिया, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग का भी आगमन हुआ। व्यासपीठ से आशीर्वाद लेकर आगन्तुकों ने गौ सेवा धाम हाँस्पीटल में होने वाले सेवा कार्यों का अवलोकन किया तथा वह इससे अत्यन्त प्रभावित नजर आये। श्रवण कुमार ने गौ सेवा आयोग की गौशालाओं के लिये गोबर गैस प्लांट, बिजली यूनिट रेट को 7 रूपये से 2 रूप्ये प्रति यूनिट करना, सोलर पैनल जैसी कई लाभप्रद योजनाओं के बारे में बताया। उन्होनें आमजनमास से गौ सेवा में प्रत्यक्ष भूमिका निभाने का अनुरोध भी किया।
चेयरमैन ने बताया कि गौ सेवा धाम हॉस्पिटल जिस तरह से बीमार गोवंश के उपचार में दिन और रात सदैव तत्पर है वह अपने आप में बहुत गौरव का विषय है और गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है।चेयरमैन ने यहां आईसीयू वार्ड में भर्ती बीमार गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया, साथ ही गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में गोवंश के लिए बने अलग-अलग बीमारी के अनुसार बने वार्डों का भ्रमण भी किया।चेयरमैन ने बताया कि हरियाणा सरकार और गौ सेवा आयोग गौ संवर्धन और गौ रक्षा हेतु प्रयासरत है।
साथ ही क्षेत्र के विधायक जगदीश नायर ने भी यहाँ हो रही गौ सेवा की प्रंशसा की। उन्होनें कहा कि इस तरह की गौ सेवा होना क्षेत्र के लिये अत्यन्त गर्व का विषय है। 1000 एम एच की एक्स रे मशीन, अत्याधुनिक लिफ्टयुक्त एम्बुलैसं, आधुनिक चिकित्सा उपकरण आदि गौ सेवा धाम हाँस्पीटल की चिकित्सा सुविधा को विश्व स्तरीय बनाते हैं। कोरोना काल होने के कारण अत्यंत सीमित मात्रा में ही श्रोतागण उपस्थित रहे। मास्क, उचित सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर आदि के साथ कोरोना प्रोटोकोल का पूर्णतः पालन किया गया।