करहल पुलिस व वन विभाग टीम की बड़ी कार्रवाई 03 कछुआ तस्करों को 297 कछुआ व अल्टो कार सहित गिरफ्तार

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में पुलिस व वन विभाग टीम की बड़ी कार्रवाई आपको बताते चलें मैनपुरी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के परिपेक्ष में दिए गए आदेश व निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्रधिकारी करहल के सफल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी व वन विभाग की टीम की संयुक्त करवाई से अवैध तस्करों की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर सूचना मिली मौके पर थाना प्रभारी ललित भाटी मय हमराय पुलिस बल के साथ भुजिया चौकी के सामने चेकिंग कर रहे थे। तीन अभियुक्तों को हेमंत कुमार पुत्र करतार सिंह जिला उधम सिंह उत्तराखंड 02 समर सिंह पुत्र मनिंदर सिंह निवासी शक्ति फार्म थाना सितारगंज जिला उधम सिंह उत्तराखंड 03 टिंकू पुत्र दलबीर सिंह निवासी नगला मनफूल थाना करहल जिला मैनपुरी को 297 अवैध कछुओ व परिवहन प्रयुक्त गाड़ी अल्टो UK 06 AB 2779 के साथ किया गिरफ्तार। कछुआ की तस्करी के संबंध में जानकारी करने पर बताया कि गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अवैध धन अर्जित करने हेतु कछुओं को नगलाफूल चौकी भुजिया थाना करहल से उत्तराखंड लेकर जा रहे थे। पकड़े गए कछुआ की कीमत लगभग ₹2 लाख बताई जा रही है। विदेश में ले जाकर तस्करी का धंधा करते थे। अभियुक्तों के खिलाफ करहल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा पुलिस टीम व वन विभाग टीम के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

error: Content is protected !!