अखिलेश सरकार में लगाई शिला पट्टिका तोड़ने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में रोष

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित रामानंद वाटिका के सामने लोकार्पण शिला पट्टिका लगवाई थी, जिसे मंगलवार की देर रात को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इस घटना से सपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है।

थाना गोवर्धन में दर्ज कराया मुकदमा

इस घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने सीओ गोवर्धन रविकांत पाराशर से मुलाकात की और लिखित में शिकायत दर्ज कराई। प्रदीप चौधरी का कहना है। कि कुछ अजराक तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस पर गोवर्धन सीओ रविकांत पाराशर ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा है कि तीन दिन के अंदर वहीं पर दोबारा से उसी रूप से पट्टिका को जल्द लगवा दिया जाएगा। इस बात से सभी सपा नेता सहमत हुए।

यूपी सरकार पर जमकर साथा निशाना

इस दौरान सपा नेता प्रदीप चौधरी ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में प्रदेश सरकार ने अखिलेश यादव सरकार के विकास कार्यों का या तो फीता काटा है। या तो उनके नाम की पट्टिका हटाकर अपने नाम की पट्टिका लगाई है। उन्होंने कहा कि जिन दूषित मानसिकता के लोगों को अखिलेश यादव जी का विकासकार्य नहीं पच रहा है। उन्होंने इस पट्टिका को बीते रात बुरी तरह से तोड़ दिया है।

राज्य सरकार ने गोवर्धन में नहीं किया कोई विकास कार्य

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदीप चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने गोवर्धन में एक रुपये का भी विकास कार्य नहीं किया है। साथ ही अखिलेश यादव जी द्वारा स्वीकृत उन तमाम कार्यों को भी रोकने का काम किया है। और बीती रात इस विकास पट्टिका को भी तोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी जिलों के अधिकारियों से वार्ता कर गोवर्धन थाने में एक मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वत किया गया है कि तीन दिनों के अंदर इस पट्टिका को वापस उसी रूप में लगा दिया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर यह पट्टिका वापस नहीं लगवाई गई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर महाआन्दोलन करेंगे।