भारतीय किसान यूनियन संगठन द्वारा किया गया चक्का जाम

रिपोर्ट
सुशील शर्मा
मैनपुरी संदेश महल समाचार

भारतीय किसान यूनियन के जिला पदाधिकारियों ने नेशनल हाईवे छाछा पर रोड जाम किया। केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ हरियाणा में किसानों पर की गई कार्रवाई के विरोध में चिंगारी उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट मैनपुरी में भड़क उठी है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने शुक्रवार दोपहर को नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया करीब आधे घंटे तक किसानों ने नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया।

भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष तिलक सिंह व जिला पदाधिकारी ब तहसील और ग्राम अध्यक्ष भी रहे शामिल जिसमें राजा ठाकुर योगेंद्र प्रसाद दुबे बेचेलाल अनुज यादव जागेश्वर राजपुत रूपेंद्र शाक्य ओमवीर यादव राम नरेश यादव रतीराम व अन्य जिला सदस्य रहे शामिल जिसमें किसानों की मांगे 1 हरियाणा में गिरफ्तार किसान देवताओं को वाह किसान को शीघ्र रिहा किया जाए 2 सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं 3 न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाए 4 किसानों को श्री बिजली दी जाए विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए 5 और जानवरों को प्रशासन द्वारा पकड़वा कर गौशालाओं में बंद किया जाए जिससे किसानों की फसलों की सुरक्षा हो सके।