जिले के मनरेगा एपीओ व तकनीकी सहायकों के कार्य क्षेत्र में भारी हुआ बदलाव

संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
जिले के मनरेगा कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर सभी विकास खंडों के एपीओ के साथ ही जिले के 40 तकनीकी सहायकों का भी स्थानांतरण किया गया है।
साथा ब्लॉक के एपीओ ऋषि सिंह को जिला मुख्यालय स्थित मनरेगा सेल का एपीओ बनाया गया है। जबकि जिला एपीओ अंजू रानी को बघौली ब्लॉक एपीओ बनाया गया है। नाथनगर के एपीओ मेराजुल हक को पौली ब्लॉक का नया एपीओ नियुक्त किया गया है उन्हें हैसर ब्लॉक का भी प्रभार सौंपा गया है। सेमरियावा के एपीओ योगेंद्र पांडेय को नाथनगर एपीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौली के एपीओ अतुल कुमार जायसवाल को सेमरियावा का प्रभार सौंपा गया है। मेहदावल के एपीओ अजीत सिंह को खलीलाबाद का एपीओ बनाया गया श्री सिंह को सप्ताह में तीन दिनों के लिए जिला मुख्यालय स्थित मनरेगा सेल से भी संबद्ध किया गया है। हैसर के एपीओ अनंत कांत राय को बेलहर कला भेजा गया है। इसके अलावा जिले के 40 तकनीकी सहायकों को गैर ब्लॉक स्थानांतरित किया गया है। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी के निर्देश पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी ने स्थानातरित मनरेगा कर्मियों की सूची जारी किया है।

error: Content is protected !!