घर पर लगा न्यूजीलैंड का झंडा पुलिस में खलबली

रिपोर्ट
उमेश बंसल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

एक किसान के मकान की छत पर न्यूजीलैंड का झंडा लगा देख लोग अचंभित हो गए। और इसका आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया जिसकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची इससे पहले किसान ने झंडा उतार लिया। किसान ने बताया कि उनके दो बेटे न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं और उन्होंने ही यह झंडा लगाया था।
बताते चलें कि पटिहन रोड पर किसान निरवैर सिंह का मकान बना हुआ है।घर पर न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय ध्वज लगा देख आसपास के लोगों ने विरोध किया। किसी ने झंडा लगा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह फोर्स के साथ फार्म हाउस पहुंचे और मकान पर झंडा लगाने का कारण पूछा। इस पर किसान ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे पहले न्यूजीलैंड में पढ़ते थे और अब वहां पर नौकरी कर रहे हैं। पुत्रों ने न्यूजीलैंड का झंडा लगा दिया था। पुलिस ने उन्हें समझाया कि निजी भवन पर भारतीय नागरिक किसी दूसरे देश का झंडा नहीं लगा सकता है। किसान ने इस बात की जानकारी न होने की बात कही और झंडे को हटा दिया। प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि झंडा लगे होने की सूचना मिली थी। वह खुद उक्त किसान के घर गए थे। किसान ने खुद झंडे को उतार दिया है, इसीलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।