सेना के सम्मान में झंडा दिवस,पुनर्वास हेतु दिया जाता है दान

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

सेना का 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाया जाएगा। झंडा दिवस मनाए जाने का उद्देश्य भिन्न-भिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिक,शूरवीर, अपंग,सेवानिवृत्त एवं सशस्त्र सैनिकों के प्रति राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन में जागृत कराना है। इसके साथ ही झंडा दिवस पर सैनिकों के पुनर्वास हेतु दान भी लिया जाता है।
सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कर्नल एसके सिंह ने अवगत कराया कि झंडे प्रदर्शित करके झंडा दिवस के अवसर पर दान देकर सम्पूर्ण राष्ट्रवासी सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्रीय एकता की भावना को व्यक्त करते हैं। जिससे सीमा पर तैनात देश के प्रहरियों को यह संदेश जाये कि वे अकेले नहीं है। अपितु उनके पीछे सम्पूर्ण राष्ट्र हैं। इससे उनका मनोबल बढ़ता है। झंडा दिवस पर प्राप्त धनराशि का उपयोग सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल हुए अपंग सैनिकों एवं सैनिकों की पत्नियों एवं उनके परिवार के कल्याण हेतु किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अपने नैतिक दायित्वों को निभाते हुए एक अच्छे नागरिक की भांति राष्ट्रीय एकता का परिचय देकर इस पुनीत कार्य में सैनिकों के पुनर्वास हेतु दिल खोलकर दान करें।