रूसी महिला से कर्नल ने किया दुष्कर्म पति ने पुलिस से की शिकायत

रिपोर्ट
जेपी रावत
कानपुर संदेश महल समाचार

कानपुर में दुष्कर्म का शिकार हुई रूसी महिला के शरीर पर मिले चोटों के निशान कर्नल नीरज गहलोत की बर्बरता की दास्तां बयां करने को काफी हैं। शरीर में एक दर्जन से अधिक चोटों के निशान हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा चोटें शरीर के निचले हिस्से पर होने की पुष्टि हैं।
अर्द्ध बेहोशी की हालत में महिला ने आरोपी से बचने का प्रयास किया, इसी वजह से कई जगह उसे खरोंच भी आईं। पीड़िता के पति ने तहरीर में लिखा है कि वह पूरी तरह बेहोश हो गया था। मगर उसकी पत्नी अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी।
पत्नी ने बताया कि जब कर्नल ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। तब नशे मेें धुत कर्नल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सीओ कैंट निखिल पाठक ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल हो गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल अभी बाकी है। सीओडी के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
कैंट इंस्पेक्टर आदेश कुमार ने बताया कि व्यापारी और कर्नल दोनों बचपन के दोस्त हैं। साथ में ही पढ़ाई की। तभी से एक दूसरे के परिवार का घर आना जाना था। व्यापारी के मुताबिक कर्नल ने बचपन की दोस्ती में जिंदगी भर का जख्म दे दिया है।पीड़िता व उसके पति रात में ही चले गए थे। कर्नल नीरज को आशंका थी कि उस पर कार्रवाई हो सकती है। लिहाजा उसने शनिवार को छुट्टी मंजूर कराई और इसके बाद फरार हो गया है।