सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस डर से किशोर सिंह व जागेश्वर यादव पर प्रदर्शन के दौरान भागने का आरोप

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर सपा मथुरा जिलाध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन की अध्यक्षता मे किसान आंदोलन के समर्थन मे जिला मुख्यालय जनपद पर सैकड़ो समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया, धरना प्रदर्शन के दौरान नगर मजिस्ट्रेट भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंच कर धरना दे रहे समाजवादियों को गिरफ्तार करने लगे तभी गुस्साए समाजवादियों ने मोदी,योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सपा ठा. किशोर सिंह और जागेश्वर यादव पूर्व महासचिव सपा गिरफ्तारी के डर से धरना स्थल से चले गए। ये जानकारी पार्टी जिलाध्यक्ष लोकमणि कान्त जादौन ने दी है।
उधर सुबह अपने घर से धरना स्थल पर पहुंच रहे समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी को सीज किया और उन्हें कोतवाली ले गए। धरना प्रदर्शन में लोकमणि कांत जादौन ध्रुव पांचाल रामबाबू पंडा साधना शर्मा ओमवीर चौधरी गगन रावत लोकेश चौधरी नकुल राजावत रामवीर चौधरी बादल राज बंसल बलराम तिवारी शेरा यादव आकाश विशाल यादव लखन चौधरी सतवीर चौधरी दिनेश कुमार वाल्मीकि रमेश पचौरी शाहिस्ता सीमा करन रमेश चंद कुशवाहा राजन रिज़वी शाहून खान मुकेश कुमार हरेंद्र सिंह अमित यादव लोकेन्द्र चौधरी मूलचंद मो. काले विजय कुमार रणवीर सिंह धनगर बल्लभ भाई कुशवाहा श्रीमती वैजन्ती श्रीमती सवाना गुरमुखदास इत्यादि.गिरफ्तार हुए समाजवादियों को जिलाध्यक्ष सपा अधिवक्ता सभा गौरव किशनपुरिया एडवोकेट ने अपने साथी संदीप चौधरी आफताब कुरैशी एड व अन्य अधिवक्ता साथियो के साथ मिलकर सभी को नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट से मुचलका भरवाकर जमानत पर रिहा करवाया।