मंदिर पुजारी और चेलों ने महिला साथ दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाली राड- मौत

रिपोर्ट
जेपी रावत
बदाउं संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं में हैवानियत की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है।उघैती इलाके में रात एक धर्मस्थल में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा फट गया।
महिला का एक पैर और एक पसली भी तोड़ी गयी।शरीर का सारा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। उघैती पुलिस ने धर्मस्थल के पुजारी सत्यनारायण दास,मेवली निवासी वेदराम और यशपाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।


पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए।महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया।शव की हालत देखकर खुद चिकित्सक तक हैरान रह गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।

उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई,जिससे अंदरूनी हिस्सा फट गया। उसकी बाईं सातवीं पसली टूटी हुई मिली और बायां फेफड़ा भी फटा हुआ था। इसके अलावा उसका बायां पैर टूटा हुआ मिला है जो महिला के साथ हुई हैवानियत की कहानी बयां कर रहे थे। महिला के प्राइवेट पार्ट में कपड़ा और रुई ठूंसी गयी थी।धर्मस्थल के पुजारी पर ये अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वह महिला के साथ दुष्कर्म कर सकता है, लेकिन वह तो दरिंदा निकला। उसके दोनों चेलों ने भी दरिंदगी की हदें पार कर दीं। महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई थी। इससे उसका खून बहने लगा। खून रोकने के लिए उसके गुप्तांग में कपड़ा और रुई ठूंस दी थी। हालांकि महिला के सारे कपड़े खून से लथपथ मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी यही बयां कर रही है।
महिला की मौत के बाद माहौल गर्म हो रहा था। उस दौरान आरोपी गांव में और पुजारी धर्मस्थल पर मौजूद था। पुलिस उसके बयानों के आधार पर पूरा मामला घुमाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी पुजारी को गिरफ्तार नहीं किया गया। परिणाम यह रहा सुबह तक तीनों आरोपी गांव से फरार हो गए। हालांकि बाद में दो  आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

 

error: Content is protected !!