रिपोर्ट
मोहम्मद आसिफ
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के एक थाना क्षेत्र के एक गाँव में नाली से कूड़ा निकालने के विवाद में सगे चाचा ने अपने सगे भतीजों की पीठ में भाला घूंस दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर भर्ती कराया। जहाँ पर उपस्थित डाक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मौजूद डाक्टरों के पैनल ने काफी प्रयास किया। लेकिन घायलों की स्थिति में कोई सुधार ना होते देख सैफई ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। जहाँ पर देर रात इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीँ इस पूरे मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
बताते चलें कि पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम नगला खुमानी का है। जहां के निवासी जयपाल पुत्र रामप्रसाद ने नाली से कूड़ा निकालने के विवाद में अपने सगे भतीजों अरविन्द व सुरेश पुत्रगण रामदास के साथ गाली गलौज करते हुए बुधबार की शाम करीब 06:00 बजे जान से मारने की नियत से उनकी पीठ में भाला घोप दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीँ घायलों के परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर भर्ती कराया। जहाँ पर उपस्थिति डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपस्थिति चिकित्सकों ने भरपूर प्रयास किया। लेकिन घायलों की स्थिति में कोई सुधार ना होते देख दोनों घायलों को सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान बुधबार की रात्रि समय करीब 10:20 बजे सुरेश ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीँ इस पूरे मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।