रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार
बेवर/मैनपुरी जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर खरंजा व नाली निर्माण के समय दो पक्षों में विवाद हो गया।गाली गलौज के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें शिक्षक किशनपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
गौरतलब हो कि पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव सकतबेवर का है। जहां गांव के ही निवासी सुशांत सिंह और किशनपाल सिंह के मकान तक विकास खंड द्वारा खरंजा निर्माण कराया जा रहा था। जिसका कार्य प्रवीण कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी देख रहे थे। नाली बनाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में तनाव बना रहा। वहीं मौके पर नाली का निर्माण कार्य भी चलता रहा। लेकिन नाली निर्माण का काम जैसें ही राम बाबू तिवारी के मकान के सामने पहुंचा। तो दोनों पक्ष आपस में फिर लड़ने लगे। वहीं मौके पार गाली गलौज होने लगा और लाठी डंडे दोनों पक्षों में चलने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक के स्वजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे।मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।