रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव मथुरा दौरे पर आए और सर्वप्रथम वृन्दावन में ठाकुर बाँके बिहारी जी के दर्शन किये। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव को श्री ठाकुर बाँके बिहारी जी के सेवायत व राजभोग सेवधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने विधिवत पूजा अर्चना कराई व ठाकुर बाँके बिहारी जी का आशीर्वाद दिलाया। उनके यशस्वी भविष्य के लिए आर्शिवाद भी दिया।
तत्पश्चात प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक शिवपाल यादव को ठाकुर बाँके बिहारी जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। प्रसपा अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में तन मन से जोटने का व संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दों पर बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला।