संयुक्त किसान मोर्चा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

छाता तहसील मुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसान आंदोलन के चलते प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार छाता को सौंपा गया। इस ज्ञापन में किसान नेताओं ने तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिए जाने तथा छाता शुगर मिल को चलवाए जाने एवं विगत दिनों हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करा कर उचित मुआवजा दिलाये जाने सहित अन्य मांगे शामिल थीं। इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव एवं नगर पंचायत छाता के पूर्व अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान संगठनों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते तहसील परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए जिनकी कमान स्वयं छाता कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने संभाली हुई थी। चक्का जाम का आव्हान वापस लिए जाने की वजह से किसान नेताओ ने इस प्रदर्शन को शांति पूर्ण तरीके से आयोजित किया। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से पहले छाता क्षेत्र के दर्जनों किसानों द्वारा तहसीलदार छाता विवेकशील यादव को हाल ही में हुई ओलावृष्टि एवं उससे हुई फसलों में भारी क्षति के मुआवजे को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से ज्ञापन लिए जाने के बाद तहसीलदार छाता विवेकशील यादव ने जानकारी देते हुए बताया
वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधित्व कर रहे राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव एवं पूर्व चैयरमैन छाता चौधरी जगपाल सिंह ने इस आंदोलन और ज्ञापन के सम्बंध में जानकारी दी।इस अवसर पर किसान नेता चंद्रपाल सिंह यदुवंशी,कामरेड कुलभानु कुमार, श्याम सुंदर नम्बरदार, छाता बार असोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ कुरैशी,समाजवादी पार्टी के दलवीर सिंह रनवारी सहित अन्य किसान संगठनों के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!