कलमकारों ने थाना प्रभारी,वी. डी. ओ चिकित्सा अधीक्षक का किया स्वागत

पिसावा सीतापुर
ठाकुर प्रसाद/संदेश महल समाचारपर

पिसावा थानाध्यक्ष कुवर बहादुर सिंह को संदेश महल समाचार पत्र प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद ने कलेंडर भेंट कर सम्मानित किया।श्री सिंह ने कहा अच्छे कार्यों में पुलिस का सहयोग करें। क्षेत्र में अमन शांति स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है।

इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी राजकुमार को संदेश महल समाचार पत्र प्रतिनिधि शुकुल कुमार ने कलेंडर भेंट कर किया स्वागत। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। विकास के क्षेत्र में हमारा हर संभव सार्थक प्रयास रहेगा।

पिसावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक को संदेश महल समाचार पत्र प्रतिनिधि शुकुल कुमार ने कलेंडर भेंट कर ससम्मान स्वागत किया।

error: Content is protected !!