उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी को कई योजनाओं की दी सौगात,किया लोकार्पण

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार/मोहम्मद आसिफ
मैनपुरी संदेश महल समाचार

उपमुख्यमंत्री एवं मैनपुरी के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मतलब विकास,सुशासन,गरीब-किसान का उत्थान,बुजुर्गों,महिलाओं,बेटियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान, गरीब,किसान,नौजवान के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रख योजनाएं बनाई गई और उन्हें धरातल पर क्रियान्वयन किया, आज प्रदेश में महिलाएं-बेटियां सुरक्षित माहौल में जीवन यापन कर रही है।विगत 04 वर्षों में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। आम आदमी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है जबकि गुंडों, माफियों के बीच भय व्याप्त है। अपराधी प्रवृत्ति के लोग या तो प्रदेश छोड़ गए हैं या जेल में है, तमाम अपराधियों ने अपनी जमानत निरस्त कराकर जेल में रहना ही बेहतर समझा है। उन्होंने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार गरीब, किसान,नौजवान की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है, समाज के गरीब तबके को योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में भी काफी कार्य कराए गए हैं, प्रतिदिन 20 किलोमीटर सड़क का निर्माण, जीर्णोद्धार का कार्य हो रहा है, ओवरब्रिज, अंडर ब्रिज बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है, प्रदेश में कई नये राज्य मार्गों का कार्य प्रगति पर है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रों में उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई,आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेश में टॉप -20 में स्थान पाने वाले छात्रों के घर तक पूर्व राष्ट्रपति डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से सड़क बनाने का कार्य किया, बोर्ड पर मेधावी छात्र की फोटो लगायी ताकि अन्य छात्रों में भी शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़े, खेल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के घर तक मेजर ध्यानचंद गौरव पथ के नाम से सड़क का निर्माण कराया, देश को सुरक्षित रखने के लिए शरहद पर अपने प्राणों को बलिदान करने वाले सैनिकों, आम-जन की सुरक्षा करने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के नाम से शहीद के घर तक जयहिन्द वीर पथ के नाम से सड़क का निर्माण कराया।
प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी जन कल्याणकारी कार्य क्षेत्र में कराये जायें उसकी जानकारी सम्बन्धित जन प्रतिनिधि को अवश्य दी जाये, धान, मक्का, गेहूं क्रय केन्द्रों के निर्धारण के साथ-साथ क्षेत्र की सूची सम्बन्धित विधायक को उपलब्ध करायी जाये। उन्होने अधिकारियों से कहा कि जन प्रतिनिधियों, जिला योजना समितियों के सदस्यों द्वारा संज्ञान में लायी गयी शिकायतों, समस्याओं का सर्वोच्च प्राथमिकता पर निराकरण कर सम्बन्धित जन प्रतिनिधि को अवगत कराया जाये।

280 करोड 77 लाख की वर्ष 2021-22 हेतु जिला योजना समिति की बैठक को अन्तिम रूप

विकास हेतु सड़क,विजली,शिक्षा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने,किसानों के उत्थान, ग्रामीण पेयजल,पशुपालन ,दुग्ध विकास,अनुसूचित जाति,जनजाति उत्थान,लघु एवं सीमान्त कृषकों,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि के लिए 280 करोड 77 लाख की वर्ष 2021-22 हेतु जिला योजना समिति की बैठक में अन्तिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनपद के विकास के लिए कटिबद्ध है, जनपद के सर्वांगीण, व्यापक विकास के लिए धनराशि की कमी नहीं हाेगी, तीव्र गति से चहुमुखी विकास होगा। जिला याेजना में किसानों, महिलाओं के आर्थिक उत्थान, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सड़क एवं पुल, किसानों के हितार्थ संचालित याेजनाओं सहित अन्य जनहित से जुडी योजनाओं में अधिक धनराशि प्रस्तावित की गयी है।
2021-22 हेतु प्रस्तावित परिव्यय धनराशि 280 करोड़ 77 लाख है। उक्त धनराशि के सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं काे क्रियान्वित करने हेतु प्रस्ताव तैयार किये गये, जिन्हें जिला योजना समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है। ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम हेतु 1664.30 लाख, सड़क एवं पुल निर्माण हेतु 1443.35 लाख, माध्यमिक शिक्षा हेतु 640 लाख, प्राथमिक शिक्षा हेतु 608.08 लाख, प्राविधिक शिक्षा हेतु 250 लाख, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा हेतु 148.88 लाख, ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम हेतु 11040 लाख, नगरीय पेयजल योजना के अन्तर्गत 350 नये हैडपंप, 185 हैडपंपो का रिबोर एवं 04 नलकूपों का रिबोर हेतु 408.52 लाख, लघु एवं सीमान्त कृषकों की उत्पादकता बढ़ाने हेतु 1111.30 लाख का प्राविधान किया गया है, जिससे निजी लघु सिचांई योजना के अन्तर्गत 05 हजार निःशुल्क बोरिंग, 40 गहरे नलकूप, 200 गहरे मध्यम नलकूप, 100 बोरिंग पंपसेट, बोरिंग गोदाम का अतिरिक्त कक्ष का निर्माण का प्राविधान किया गया है।पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा निरोग निदान सेवाओं के सुधार एवं विस्तार हेतु 281.41 लाख,कृत्रिम गर्भाधान द्वारा पशु प्रजनन सुधार एवं विस्तार हेतु 89.40 लाख, सूकर प्रजनन प्रक्षेत्रों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 09.61 लाख,भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्रों के विस्तार हेतु 01.50 लाख, दुग्ध संघों एवं समितियों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, आटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट हेतु 117.17 लाख, नवीन ग्रामीण सड़कों के निर्माण, 09 सड़कों के पुनरनिर्माण हेतु 1443.35 लाख, पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औंछा में च्यवन ऋषि मन्दिर, मारकण्डेय तपोस्थली, शीतला देवी मन्दिर, अछईपुर स्थित इच्छेश्वरधाम मंदिर तथा समान पक्षी विहार के विकास हेतु 70 लाख, 50 किमी. सी.सी राेड, केसी ड्रेन के निर्माण हेतु 590 लाख का परिव्यय स्वीकृत किया गया।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 2650 लाभार्थियों को 800 लाख़

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 2650 लाभार्थियों को लाभांवित कराये जाने हेतु 800 लाख़,राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत 25000 वृद्ध व्यक्तियों को वृद्धावस्था, किसान पेंशन हेतु 1200 लाख, नेत्रहीन, बघिर, शारीरिक, मानसिक रूप से अक्षम दिव्यांग व्यक्तियों हेतु अनुदान योजना के अन्तर्गत 6746 दिव्यांग व्यक्तियों को पेंशन हेतु 198 लाख, दिव्यांगजनों के पुनर्वास, 40 दुकानों के निर्माण हेतु 04 लाख, 14 हजार निराश्रित महिलाओं की पेंशन हेतु 840 लाख रू. का प्राविधान किया गया है। अनुसूचित जाति कल्याण के अन्तर्गत अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों की आर्थिक सहायता, 5550 छात्रों की छात्रवृत्ति, 500 निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु 170 लाख, पिछड़ी जाति के गरीब व्यक्तियों की 825 पुत्रियों की शादी अनुदान, 979 छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था, हेतु 187 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण में 632 अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, 200 निर्धन परिवार की पुत्रियों की शादी अनुदान हेतु 54.10 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया है।जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि निर्धारित परिव्यय 280 करोड़ 77 लाख रू. में ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों, नगर पालिका, नगर पंचायतों के विकास कार्यक्रमों को शामिल करते हुए योजना की संरचना की गई है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार,कृषक हितों के क्षेत्र में तथा पेयजल ,महिला उत्थान,गरीबी उन्मूलन सहित अन्य बुनियादी अवस्थापना विकास एवं समाज कल्याण कार्यक्रमों के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं दूरगामी परिणाम देने वाले प्रयासों का समावेश किया गया है।

138 करोड़, 42 लाख रू की लागत से निर्मित,निर्माणाधीन 77 परियोजनाओं का लोकार्पण

138 करोड़, 42 लाख रू. की लागत से निर्मित, निर्माणाधीन 77 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया, जिसमें 71 करोड़, 92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 02 सेतु, 27 मार्गों का शिलान्यास एवं 66 करोड़, 50 लाख रू. की लागत से निर्मित 03 सेतु 45 मार्गाें का लोकार्पण सम्मिलित है, शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु उन्हाेने मैनपुरी शहर में नया बाईपास एवं आलीपुर खेड़ा में अधूरे बाईपास के कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा भी की। उन्होने 253.80 लाख की लागत से विधान सभा क्षेत्र भोगांव के सुल्तानगंज में नगला कांकन के निकट काली नदी पर सेतु, 130.66 लाख की लागत से हिमायूंपुर से हसरा मार्ग पर स्थित नाले पर आरसीसी लघु सेतु, 112.04 लाख की लागत से नगला हरीसिंह मौजा पचावर के निकट अरिन्द नदी पर आरसीसी लघु सेतु, 166.96 लाख की लागत से जीटी मार्ग किमी. 282 से नगला बंजरान मार्ग, 202.31 लाख की लागत से गांगसी नहर पर मानपुर पुलिया से रानीपुर तक नहर की पटरी निर्माण, 217.88 लाख की लागत से बेवर-इटावा मार्ग पर कुसमरा पेट्रोल पंप के निकट से माइनर की पटरी होते हुये रायहार मार्ग का निर्माण, 56.56 लाख की लागत से किशनी-रामनगर मार्ग से मधुपुरी मार्ग के निर्माण, 56.73 लाख की लागत स किशनी, रठे मार्ग से डबहा मार्ग का निर्माण, 56.98 लाख की लागत से मैनपुरी-भांवत, किशनी मार्ग किमी. 26 से मरिहार मार्ग का निर्माण, 184.25 लाख की लागत से मैनपुरी-भांवत, किशनी मार्ग महिगवां-लालुपुर मार्ग से रम्पुरा, बदनपुर मार्ग का लोकार्पण किया।
उप मुख्यमंत्री ने 57.80 लाख की लागत से मैनपुरी-कुसमरा मार्ग से सकरामपुर मार्ग, 44.33 लाख की लागत से किशनी-रामनगर, विशुनगढ़ मार्ग से बदेही किमी. 02 से झबरा मार्ग, 45.90 लाख की लागत से कुम्हौल-लैगांव मार्ग से मदनामऊ मार्ग से जगदीपुर मार्ग, 48.79 लाख की लागत से किशनी-रामनगर, विशुनगढ़ मार्ग से मदनापुर से नगला मेक मार्ग, 72.21 लाख की लागत से मैनपुरी-कुसमरा, रामनगर, सौरिख मार्ग से नगला मधुपुरी मार्ग, 46.80 लाख की लागत से मैनपुरी-कुसमरा, रामनगर, सौरिख मार्ग से पहाड़पुर मार्ग से द्वारिकापुर मार्ग, 77.69 लाख की लागत से इलाबांश-अटियां मार्ग से भारापुर मार्ग, 43.69 लाख की लागत से बसैत-गपकापुर केवल मार्ग से गुसाई मार्ग, 49.25 लाख की लागत से विशुनगढ़ मार्ग से भदेही मार्ग, 91.11 लाख की लागत से भांवत-किशनी मार्ग से रूपपुर-खिरिया मार्ग, 49.32 लाख की लागत से रामनगर-विशुनगढ़ मार्ग से भदेही-मदनापुर मार्ग, 63.44 लाख की लागत से कुसमरा-रामनगर, सौरिख मार्ग से कामले बम्बा की पटरी मार्ग तथा 44.72 लाख की लागत से उझैया मार्ग से ज्वाला नगर मार्ग के चैड़ीकरण/सुदृढीकरण तथा सौंदर्यीकरण के कार्य का लोकार्पण किया।
142.32 लाख की लागत से दन्नाहार, कुचैला बाया टिण्डौली मार्ग के किमी. 06 पर अरिन्द नदी पर लघु सेतु का निर्माण, 107.81 लाख की लागत से जीटी रोड से किन्हावर, रंगपुर, नगला कल्लू मार्ग, 178.17 लाख की लागत से शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग से पुसैना मार्ग से प्यारपुर मार्ग, 113.83 लाख की लागत से नगला शीशम से बनहर मार्ग, 73.55 लाख की लागत से छाछा से आलीपुर हाेते हुये सिंधिया चैराहा मार्ग से आजादनगर मार्ग पर लघु सेतु, 78.60 लाख की लागत से सिरसागंज-किशनी मार्ग से लाखनमऊ मार्ग, मिलिक मार्ग, 62.51 लाख की लागत से घिरोर-पाड़म मार्ग किमी. 07 से टिकुरई मार्ग, 43.12 लाख की लागत से सारा-सिमर्रइ मार्ग से तेजापुर मार्ग, 45.03 लाख की लागत से जटपुरा से शाहजहांपुर मार्ग, 44.96 लाख की लागत से बागपुर से नगला मुकुंद मार्ग सहित 29 कार्यों का शिलन्यास भी किया।
लोक निर्माण विभाग द्वारा विगत चार वर्षों में कराये गये विकास कार्यों पर आधारित विकास के चार वर्ष सम्बन्धी पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर आबकारी मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहाेत्री, जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय,जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान,पूर्व विधायक अशोक चैहान, डीसीबी चेयरमैन नरेन्द्र सिंह राठौर,अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा देवी, अरविन्द तोमर, प्रेम सिंह शाक्य,
रामबाबू सिंह कुशवाह, आलोक गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश प्रताप, भूपेन्द्र यादव, बलवीर धनगर,अपर जिलाधिकारी बी.राम, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, ज्वांइन्ट मजिस्ट्रेट ऋषिराज,अधीक्षण अभियंता लो.नि. परवेज अहमद,अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!