रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार
सांसद हेमामालिनी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद का आभार जताया है और भरोसा दिलाया है कि वह ब्रज की संस्कृति और महत्व को विश्व पटल पर रखने का प्रयास करेंगी। उन्होंंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा सौंपे गए इस ब्रांड एंबेसडर के दायित्व को ब्रज वसुंधरा की सेवा का एक और नया अनुभव से संबोधित किया है। यह बात उन्होंने ट्वीट करके साझा की है।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा ब्रज के विकास और महत्व को विकसित और संरक्षित करने के उद्देश्य से विगत तीन वर्षों से लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों परिषद ने ब्रज के महत्व को ध्यान में रखते हुए पौराणिक स्थलों को संरक्षित करने और ब्रज की संस्कृति को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने के लिए मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी को ब्रज तीर्थ विकास परिषद का ऑर्डिनरी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था। इस पर सांसद हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विकास परिषद का आभार व्यक्त किया है।आपको बता दें कि ब्रज के समग्र विकास के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया था। जिसके पदेन अध्यक्ष यूपी के सीएम खुद योगी आदित्यनाथ है। जबकि उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र एवं सीईओ नगेन्द्र प्रताप हैं।