रिपोर्ट
राहुल कुमार वर्मा
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद खीरी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा महिलाओं,बच्चियों से पुलिस के प्रति भय दूर करने हेतु मित्र पुलिसिंग के रूप में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर

थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं,बच्चियों को उनके विकास,उत्थान हेतु निर्धारित नीतियों तथा विभिन्न नियम-कानून से अवगत कराया गया। महिला संबंधी अपराधों एवं उनसे बचाव के साथ ही उन्हें बताया गया कि आपात स्थिति में पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -112, वीमेन पावर लाइन 1090 पर तथा समस्त थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर निःसंकोच अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाए जाने हेतु विचारों से अवगत कराया गया और महिला सशक्तिकरण के संबंध में विचारों का आदान प्रदान भी किया गया।