रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने जन्मदिन पर गिरिराज महाराज की शरण में आएंगी। यहां मंदिर में पूजा अर्चन के करने के साथ ही गोवर्धन की परिक्रमा भी लगाएंगी। पूर्व मंत्री के इस धार्मिक यात्रा की तैयारियों में जिला प्रशासन ने अंतिम रुप दे दिया है।
गिरिराज महाराज की तलहटी में जन्मदिन मनाने के लिए दो दिन के दौरे में पहले दिन रविवार को राजस्थान सीमा के गिरिराज जी की तलहटी के गांव पूंछरी के साथ-साथ जतीपुरा, गोवर्धन व अन्य धार्मिक स्थलों से होकर गोल्फ कार द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा भी लगाएंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर भरतपुर जिले के आला अधिकारियों ने अंतिम रूप दे दिया है।
पूंछरी के हैलीपेड से लेकर मंदिर व परिक्रमा मार्ग में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। जिला कलैक्टर नथमल डिटेल, एसपी देवेंद्र सिंह बिश्नोई, पूर्व मंत्री डॉ, यूनुस खान, एसडीएम डीग हेमंत कुमार आदि ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। आला अफसर यूपी सीमा होने की वजह से मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर के द्वारा भी परिक्रमा मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया गया और गोवर्धन थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार को थाने में ही दिशा निर्देश दिए गए।
मंदिर प्रबंधक व यहां के अधिकारियों से संपर्क में हैं। गौरतलब है। कि वसुंधरा राजे अपना जन्मदिन धार्मिक पूजा अर्चना व सेवा संकल्पों के साथ मनाएंगी। उनके इस दौरे को लेकर राजनैतिक गलियारों में हलचल से मची हुई है। उनकी पूजा में गिरिराज जी के सभी मंदिर भी शामिल हैं।
जयपुर से जारी हुए पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वे जयपुर से हैलीकॉप्टर के द्वारा 9:30 बजे रवाना होंगी और उनका हेलीकॉप्टर 10:30 पर राजस्थान सीमा के पूंछरी के लौठा पहुंचेगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 10:35 से वे कार द्वारा पूंछरी के लौठा पहुंचकर गिरिराज जी की पूजा करेंगी। जतीपुरा में 11:30 बजे, दानघाटी मंदिर में 11:40 बजे अभिषेक पूजा व भोजन करेंगी। 2:15 मिनट से गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगी। उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का स्वागत सत्कार किया जाएगा।