रिपोर्ट
जेपी रावत
गोरखपुर संदेश महल समाचार
हैरान करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया जहां महिला ने अपने पति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसने कई चौंकाने वाले आरोप भी लगाए हैं।
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के थाना सहजनवां के एक गांव में महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कराया है। आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाया और इस दौरान मारपीट भी की। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सहजनवां इलाके में लगभग तीन वर्ष पूर्व एक महिला का विवाह हुआ था। किंतु शादी के बाद से ही पति पत्नी के संबंध मधुर नहीं थे। पत्नी का आरोप है कि पति उसे प्रताड़ित करता था। जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट भी करता था। महिला का आरोप है कि उसे लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ सुधर जाएगा लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार की रात उसने ऐसी घिनौनी हरकत कर दी जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंच गई।