सूर्य प्रकाश मिश्र
सीतापुर संदेश महल समाचार
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने समस्त जन साधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार एव भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन व्यक्तियों एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं/सेवायोजको को निम्नलिखित श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
सम्पर्क- 9450378982
राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए निम्नलिखित श्रेणियां निर्धारित हैंः-
1. दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
2. दिव्यांगजन हेत सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजकों को राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान।
3. दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
4. प्रेरणास्रोत हेतु राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
5. दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रष्ठनवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
6. दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
7. दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
8. सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
9. सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
10. दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
11. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
12. दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य/राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के निर्धारित प्रारूप विभाग की वेबसाइट http://uphwd.gov.in पर उपलब्ध है।
उन्होंने उक्त पुरस्कार हेतु इच्छुक पात्र दिव्यांग व्यक्तियों/दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों/सस्थाओं एवं सेवायोजकों को सूचित किया है कि वे अपने आवेदन पत्र की समस्त औपचारिकता पूर्ण कर तीन प्रतियों में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में यथाशीघ्र जमा कराये ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही कर आपकी पत्रावली निदेशालय को प्रेषित किया जा सके। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई 2021 सायं 05 बजे तक है।