भवानीपुर फीडर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त न होने से 80 हजार की आबादी हुई प्रभावित

 

रिपोर्ट
सूर्य प्रकाश मिश्र
सीतापुर संदेश महल समाचार

बेपटरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों लोगों को खूब छका रही है। भवानीपुर फीडर से जुड़े 20 से अधिक मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे कटौती होने से घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। वहीं उमस भरी गर्मी में लोगों की नीद खुल गई। इससे वह रात भर बेचैन रहे। सुबह पांच बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे करीब 80 हजार की आबादी प्रभावित हुई।भवानीपुर फीडर से विकास नगर, खूबपुर, नवीन चौक, विश्राम नगर, भार्गव कॉलोनी, श्यामनाथ, मुंशीगंज सहित 20 से अधिक मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। सोमवार रात करीब एक बजे अचानक विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। उस समय लोग चैन की नींद सो रहे थे। करीब एक घंटे तक जब आपूर्ति नहीं आई तो लोगों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अफसरों को फोन किया।
अफसरों ने बताया लाइन में कहीं पर फॉल्ट आ गई है, इसको पेट्रोलिंग की जा रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उमस भरी गर्मी में लोगों का सोना मुश्किल हो रहा था। इसकी वजह से वह जागते हुए अपने घरों की छतों पर टहलते हुए दिखाई दिए। शाम पांच बजे के आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब चार घंटे की कटौती होने से घरों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। इससे करीब आधे शहर की आपूर्ति बंद रही।
बहाल कर दी गई है आपूर्तिभवानीपुर फीडर को गई विद्युत लाइन में सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के पास फॉल्ट आ गई थी। रात में ही इसको दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

 

error: Content is protected !!