फर्जी दरोगा बनकर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर संदेश महल
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को सिकरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का निरीक्षक (दरोगा) बताकर लोगों पर रौब जमाता था और बेरोजगार युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। इतना ही नहीं, वह सड़क पर चेकिंग के बहाने भी अवैध वसूली करता था।
मामला उस समय उजागर हुआ जब सिकरीगंज थाना क्षेत्र में जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि एक व्यक्ति ने पुलिस इंस्पेक्टर बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे छह लाख रुपये ले लिए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई।
सूचना के आधार पर पुलिस ने सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग पर एक अल्टो कार को रोककर जांच की। कार में बैठा व्यक्ति पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहने था, लेकिन पूछताछ में वह अपने पद से संबंधित संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। तलाशी के दौरान उसके पास से एक आईडी कार्ड बरामद हुआ, जो जांच में फर्जी पाया गया।
कड़ी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिग्विजय नाथ निवासी ग्राम लखवापाकड़, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिकरीगंज में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित पीड़ितों की भी जांच कर रही