सूरतगंज में धूमधाम से तिरंगा यात्रा का आयोजन

सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
आज़ादी के अमृत महोत्सव एवं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को विधानसभा रामनगर के कस्बा सूरतगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक ने तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, शिव गोविंद अवस्थी, महामंत्री राजीव शुक्ला, महामंत्री हरिपाल मौर्य, श्याम गुप्ता, अभिषेक हयारण, राम सहारे मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि सूरतगंज अभिषेक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राममूर्ति निषाद, भुल्लन प्रधान, राजू शुक्ला, विपिन निगम सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला, चौकी इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक विपिन सिंह, विपुल सचान, दीपक प्रजापति, गौरव चौधरी सहित बड़ी संख्या में समर्थक व क्षेत्रवासी भी शामिल हुए।

 

error: Content is protected !!