वाराणसी संदेश महल
कैंट थाना क्षेत्र के एक होटल में सगे भाई-बहन के शव मिलने से बुधवार को सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। दोनों शव फर्श पर पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पास में जहरीली दवाइयां और पानी रखा मिला है।
जानकारी के अनुसार, मृतक भाई-बहन चार दिन पहले हैदराबाद से वाराणसी आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों काशी दर्शन के लिए आए थे। होटल में ठहरने के बाद से उनका कमरा भीतर से बंद था। तीन दिनों तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं दिखी। चेकआउट समय पर होटल प्रबंधन ने उनके मोबाइल और कमरे के एक्सटेंशन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी, प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। मास्टर चाबी से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। कमरे का बेड व्यवस्थित था, जबकि दोनों ने नीचे बिस्तर लगाया हुआ था।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि होटल से दो लोगों की मृत्यु की सूचना मिली थी। वीडियोग्राफी के दौरान कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, जहां दोनों मृत पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। मामले की गहन जांच की जा रही