संतकबीरनगर संदेश महल
विधानसभा मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा विधायक आवास कर्मा में पत्रकारों को सोलर पैनल प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई मेंहदावल के शपथ ग्रहण समारोह में 26 फरवरी 2025 को अपने विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं को हर घर उजाला के माध्यम से सोलर पैनल देने का वादा किया था आज उसी वादा के अनुरूप विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा विधायक आवास कर्मा में पत्रकार बंधुओं को सोलर पैनल प्रमाण पत्र वितरित किया गया।विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार बंधु के साथ ही साथ भाजपा व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोलर पैनल प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।जो कि इसी माह में सभी पत्रकार साथियों,भाजपा व निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों पर लगने का कार्य पूर्ण किया जाएगा।विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि हम कार्यों पर विश्वास रखते है।हम वादा नहीं हम उन वादों को पूरा करने का इरादा भी रखते हैं। क्षेत्र का जनता जर्नादन के सुखों दुखों में सदैव सम्मिलित रहूं साथ ही विधानसभा क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकताओं में सम्मिलित हैं।विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में किए गए वादे को पूरा करने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा पत्रकार साथियों के लिए सोलर पैनल का देने का जो वादा किया गया था आज उस वादे को पूर्ण करने का कार्य विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया।विधायक अनिल त्रिपाठी का जितना भी प्रशंसा की जाए वो उतना ही कम हैं।विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा पत्रकार साथियों के हितों को ध्यान में रखकर पत्रकार साथियों के घरों पर उजाला देने का कार्य किया गया।