अमेरिकी यात्रियों का जत्था भारत भृमण करते हुए पहुंचा मैनपुरी

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी में अमेरिका से भारत भृमण करने आये तीन अमरेकीयन मैनपुरी के भांवत स्थित जखदर महादेव मंदिर पहुंचे। यहाँ उन्होंने महादेव मंदिर में मत्था टेका व मंदिर व भगवान भोलेनाथ के बारे में जानकारी हासिल की। उनके साथ आये अनुवादक के द्वारा भगवान शिव की महिमा बताई गई जिसमें भगवान शंकर द्वारा गणेश जी के हाथी का सर लगाने के प्रसंग को सुनकर आश्चर्य चकित हो गए। उत्तरी अमेरिका के मैक्सिको शहर से दारियो,मिली व सऊ नाम के तीन अमरेकीयन का जत्था भारत भृमण पर आया है। आगरा से वह भारतीय अनुवादक अक्षय कुमार के साथ बुधवार शाम मैनपुरी के ग्राम भांवत स्थिति जखदर महादेव मंदिर पहुंचे।मन्दिर में मत्था टेका व भारत के ग्रामीण परिवेश की तारीफ की।उन्हें मैनपुरी का समौसा व कचौड़ी बहुत पसंद आई। उन्होंने भारत के रहन सहन व खान पान की तारीफ की। भांवत से वह समान पक्षी विहार को देखने के लिए रवाना हो गए। मिली ने बताया कि वह यहाँ से बनारस जाएंगी। वहाँ बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व गंगा स्नान करेंगी। उसके बाद हरिद्वार व ऋषिकेश जाकर योग भी करेंगी।उसके बाद बापस अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगी।

error: Content is protected !!