इनामियां बदमाश ने उपनिरीक्षक की पिस्टल छीन पुलिस पर किया फायर

रिपोर्ट
मोहम्मद आसिफ
संदेश महल समाचार मैनपुरी

जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र मे ग्राम नगला दयाल में बीते 24/25 दिसम्बर की रात्री में भैंस चोरी करने आये बदमाशों ने रामनरेश को गोली मार दी थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मामले में दस नामजद हुए थे।

करहल पुलिस ने एक जनवरी को सिफ़ी बाईपास मार्ग से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।घटना में पकडे गए आरोपियों ने सलमान उर्फ़ सुहेल पुत्र चमन बंजारा निवासी नदरई थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज का नाम भी प्रकाश में आया था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को घिरोर रोड करहल से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस पेशी के लिए न्यायालय ले जा रही रही थी।पुलिस करहल – मैनपुरी मार्ग पर स्थिति बुझिया पुल के समीप पहुंची,तभी पकडे गए आरोपी ने पुलिस टीम से लघुसंका के लिए कहा।आरोपी को लघुसंका कराने के लिए रूकी पुलिस टीम समेत सभी लघुसंका करने लगे।तभी आरोपी ने मौके की नजाकत को देखते हुए उपनिरीक्षक की पिस्टल छीन पुलिस पर फायर झोंक दिया।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश को गोली लगी और बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस टीम का कोई भी कर्मचारी घायल नहीं है। सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुँचे। बताया जा रहा है कि पकडे गए आरोपी लम्बा आपराधिक इतिहास है। आरोपी पर पुलिस के द्वारा 25000 का इनाम भी घोषित था।

error: Content is protected !!