एच डब्ल्यू सी टी प्रेसिडेंट ने शारीरिक रूप से असक्षम सहित बच्चों संग खेली होली

 

कार्यालय
संदेश महल समाचार

मानवीय संवेदनाओं के साथ उनके सरोकारों से जुड़े रहना हृयूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य ही है। इसी के साथ जुड़ते हुए ट्रस्ट के प्रेसीडेंट जयप्रकाश रावत ने आज पूर्ण रूप से शारीरिक अक्षमता के दंश को झेल रहे सुनील कुमार के साथ होली खेलते हुए हाल जाना, साथ ही गरीब बच्चों के साथ होली खेलते हुए राग रंग में शामिल हुए।

शारीरिक रूप से असक्षम सुनील कुमार प्रेसिडेंट जयप्रकाश रावत के साथ मस्ती करते हुए

एच डब्ल्यू सी टी के प्रेसीडेंट जयप्रकाश रावत ने कहा कि हमारा मिशन ही है। गरीबों के साथ मिलते हुए उनके सरोकारों से जुड़े रहना। ताकि हम उनकी मदद कर सके। ट्रस्ट अनाथ बच्चों को गोद ले रही है। यदि किसी भी व्यक्ति के संज्ञान में कोई अनाथ बालक बालिका है तो हमें अवगत कराए।

प्रेसिडेंट जयप्रकाश रावत शारीरिक रूप से असक्षम सुनील कुमार के साथ होली की मस्ती करते हुए

अनाथ बच्चों के लिए ट्रस्ट हमेशा तत्पर रहती है। साथ ही ट्रस्ट एक दर्जन से अधिक गरीबों के हितार्थ योजनाओं पर कार्य कर रही है। आज विश्वभर में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार हंसी खुशी के साथ मनाया जा रहा है।

बच्चों के साथ होली खेलते हुए ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट प्रेसिडेंट

यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है।अर्थात संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं। इनको उत्कर्ष तक पहुँचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर है। इसी के साथ संदेश महल समाचार पत्र परिवार आप सभी साथियों,सुधी पाठकों, विज्ञापनदाताओं, सहित समस्त देशवासियों को एक संदेश के साथ अपील करता है कि नवसंवत का आरंभ एंव वसंतागमन हो चुका है।

बच्चों के साथ होली मस्ती के कुछ पल

गुलाल और रंगों से आप सभी स्नेहीजनों का संदेश महल समाचार पत्र परिवार स्वागत वंदन अभिनंदन करता है।आप लोग ईर्ष्या-द्वेष की भावना भुलाकर प्रेमपूर्वक गले मिलते हुए हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाएं।

error: Content is protected !!