अशोक अवस्थी
लहरपुर सीतापुर संदेश महल समाचार
लहरपुर सीतापुर लहरपुर की प्रसिद्धि कांवर यात्रा गोला गोकर्णनाथ की वापसी करते रहे भक्त। वहीं मोहर्रम के पर्व को लेकर व्यवस्था सक्रिय हैं। भब्य ताजियों के प्रदर्शन के साथ मेले का आयोजन आज किया जाएगा। क्षेत्र के विभिन्न गावों के अखाड़ों द्वारा इमाम हुसैन की याद में भब्य झाकियों के साथ जुलूस की तैयारियां पूरी कर ली गई है। चौक पर रखने के उपरांत नगर के चाक -चौराहो पर ताजिये को घूमा कर प्रदर्शित किया जाएगा। आज विभिन्न अखाड़ा के खिलाड़ियों द्वारा ताजिये के साथ अपने -अपने कर्त्तब दिखाए जायेंगे।
प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद है। ताजिया दार अपने -अपने क्षेत्र में स्थित कर्बला को आज ले जायेंगे,परंपरा के अनुसार ताजिया को दफ़न क़र फातिहा पढ़ा जायेगा।जगह जगह पर पुलिस व्यवस्था सक्रिय हैं।