रिपोर्ट
अनन्य मिश्र
नाथनगर ,संतकबीरनगर संदेश महल समाचार
महुली मंडल में भाजपा की मंडल कार्यशाला की एक आवश्यक बैठक महुली मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के अध्यक्षता में महुली स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्षों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा भाजपा में सदस्यता अभियान चलाकर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने का काम करे।तभी बूथ को मजबूत किया जा सकता है।भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को बताते हुए मोदी योगी की सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को बताकर जागरूक किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानमती दुसाध व अमर सिंह दुसाध ने मण्डल कार्यशाला बैठक मे मौजूद सभी पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित करते हुए कहा कि भाजपा देश की सबसे मजबूत पार्टी है।भाजपा के ईमानदार पदाधिकारियो व कार्यकताओं के बदौलत ही पार्टी की मजबूती बरकरार है।आगामी विस चुनाव को नजदीक देखते हुए अमर सिंह दुसाध ने ज्यादा से ज्यादा पार्टी में सदस्यता दिलवाने के लिए समस्त मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष से अपील किया।महुली मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने पार्टी की मजबूती के लिए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता के बल पर ही सरकार बनती है।कार्यकर्ताओं को चाहिए कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जनता के बीच पहुंच कर उनके दुख सुख में शामिल रहे। तभी वह अपने नेता को प्रत्येक बूथ से जीता पाएंगे।किसी भी पार्टी में कार्यकर्ता छोटा नहीं होता है। कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा बराबर का होना चाहिए ।बड़े नेताओं को छोटे कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए की कार्यकर्ता के बदौलत ही सरकार बनती है।भाजपा के विकास रूपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानमती दुसाध ने सरकार के योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और उसके बारे में बताना समस्त कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होनी चाहिए इससे पार्टी का ग्राफ बढ़ेगा।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव,विधानसभा संयोजक धनेंद्र पांडे,जिला महामंत्री हेमंत चतुर्वेदी,मंडल अध्यक्ष पौली भरत भुवाल चौधरी,मंडल अध्यक्ष नाथनगर रत्नेश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष महुली राजीव गुप्ता,शिवेंद्र पाठक,जयप्रकाश चौधरी भागीरथी दुसाध संतराम गुप्ता, जमशेद खान,बबलू दुसाध,आदि लोग मौजूद रहे।