कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी देकर दो मासूमों से रेप

 

रिपोर्ट
जेपी रावत
संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश के बांदा में कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी देकर अपराधी ने दो मासूमों से जंगल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। तीन साल पहले भी आरोपित दो मासूमों से रेप करने के मामले में जेल गया था। पंचायत चुनाव से पहले ही वह छूटकर बाहर आया था।
बांदा में पैलानी के एक गांव की 10 साल से कम उम्र की तीन लड़कियां और आठ साल का एक लड़का अपने जानवर चराने खप्टिहा जंगल गए थे। अपराधी बौरा सिंह परिहार ने बच्चों को जंगल में देखा तो कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। आठ साल के लड़के और सात साल की एक लड़की को धमकाकर वहीं रोक दिया और सात व दस साल की लड़कियों को जबरन अपने साथ ले गया। घने जंगल में कुल्हाड़ी से काट डालने की धमकी देकर दोनों के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से वो वहां से भाग निकले।

error: Content is protected !!