कैबिनेट मंत्री ने ब्लॉक प्रमुख कक्ष का फीता काटकर किया उदघाटन

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जनपद मैनपुरी थाना क्षेत्र किशनी में शुक्रवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विकास खण्ड परिसर में क्षेत्र पंचायत से निर्मित नवीन ब्लॉक प्रमुख कक्ष का फीता काटकर उदघाटन किया।उन्होंने बेहतरीन कक्ष बनवाने के लिये खण्ड विकास अधिकारी महेशचन्द्र त्रिपाठी की तारीफ की। कैबिनेट मंत्री ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी शामिल हुए।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुए कहाकि केंद्र व प्रदेश की सबका साथ,सबका विश्वास,सबका प्रयास सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आम जनता बेहद खुश है।भाजपा सरकार में विकास के लिये आने वाली निधि का सही प्रयोग होने से प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से चल रहा है।आज प्रदेश में भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री का ब्लॉक प्रमुख सोनम बाल्मीकि,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।इस मौके पर पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य,जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान,प्रेम सिंह शाक्य,मनेश चौहान,रमाशंकर तिवारी,उदय चौहान,राहुल चतुर्वेदी,भूपेंद्र यादव,विशाल बाल्मीकि,बलवीर सिंह धनगर,प्रदीप तिवारी,ओमजी दुबे,जीतू सिसौदिया,सुखदेव तोमर,बीनू चौहान,सुरेंद्र शाक्य,जीतू बाल्मीकि,घासीराम शाक्य,सूर्यप्रताप चौहान,सहदेव चौहान,रवि गौर,राजा दुबे,बॉबी भदौरिया,अनुज तिवारी,अमित चौहान,नरेंद्र शाक्य सहित कई बीडीसी व प्रधान मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भरत गुप्ता ने किया।

error: Content is protected !!