छाता में उधोग व्यापार मंडल द्वारा किया गया सम्मान समारोह

 

रिपोर्ट/- प्रताप सिंह मथुरा संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल छाता ईकाई द्वारा किया गया कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान समारोह सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने लिया भाग वही महिला इकाई व्यापार मंडल ने भी अपनी सहभागिता निभाई।


बताते चलें कि उधोग व्यापार मंडल छाता इकाई के द्वारा कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान होने के बाद कैबिनेट मंत्री ने समारोह में आये सभी आगुन्तको का अभिनदंन किया और कहा व्यापारियों की सुरक्षा व व्यापारियों का सम्मान करना योगी सरकार की पहली प्राथमिकता है। यही उन्होंने कहा जब जब में चुनाव जीता हूं। तब तब सरकार बनी है। और सरकार में मुझे मंत्री पद भी मिला है। और अबकी बार मे रिपीट हुआ हूं। तो सरकार भी रिपीट हुई है। इस बार मुझे जो विभाग दिया है। उस पर बोलते हुए कहा कि केबिनेट की पहली मीटिंग में जब में लोकभवन में पहुँचा तो योगी जी मुझसे बोले कि जब भी में मथुरा गया तभी वहां की जनता छाता शुगरमिल के बारे में बोलती थी जनता की आवाज़ को सुनकर योगी जी ने मुझे गन्ना व चीनी मिल विभाग दिया है। और जल्द ही छाता शुगरमिल को चालू कराने का रोडमैप तैयार किया जाएगा और शुगरमिल को चालू करवाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण एवं वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान समारोह का आयोजन मुकेश वार्ष्णेय जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल जनपद मथुरा की अध्यक्षता में आज छाता कस्बे के बोहरे जी वाटिका में किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सरस्वती मां चित्रपट दीप प्रज्वलन कर व गुलाब के फूल अर्पित कर शुभारंभ किया। उद्योग व्यापार मंडल छाता इकाई द्वारा कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का स्वाफ़ा व दुपट्टा पहनाकर और राधा कृष्ण की तस्वीर देकर स्वागत किया। सम्मान समारोह के शुभारंभ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा कृष्ण का मयूर नृत्य ने सभी ग्राम वासियों के मन मोह लिया। ततपश्चात व्यापार मंडल के अभी पदाधिकारियो ने कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी , छाता देहात प्रधान कृष्णकांत उर्फ बॉबी व उधोग व्यापार मंडल द्वारा बनाई गई युवा उधोग व्यापार मंडल की छाता इकाई व महिला इकाई उधोग व्यापार मंडल का दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वगात किया। वही कार्यक्रम छाता नगर के विश्व विख्यात कवि श्यामसुंदर अकिंचन ने अपनी कविता के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद सभी नगरवासियों का मन मोह लिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष उधोग व्यापार मंडल सुनील पहलवान , महामंत्री लीगल एडवाजर सुशील भारद्वाज , महामंत्री राकेश गुप्ता , रतन कुमार गुप्ता , काली चरण गुप्ता , जगमोहन वार्ष्णेय अनिल कुमार गुप्ता , सचिन वार्ष्णेय समेत छाता व्यापार मंडल व कोसी व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही सम्मान समारोह में मौजूद नगरवासियों को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण संबोधित करते हुए योगी सरकार द्वारा व्यापारियों के हित मे चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व छाता शुगरमिल के बारे में जानकारी देते हुए बताया।

error: Content is protected !!