ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र से जानिए 14 जनवरी 2022 का पंचांग राशिफल
14 जनवरी 2022 का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कौन सी राशि पर बनेगा शुभ अशुभ योग जानी हमारे साथ
ग्रहों की स्थिति-चंद्रमा और राहु वृषभ राशि मिलकर ग्रहण दोष उत्पन्न कर रहे हैं। यह नकारात्मक है। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। वक्री शु्क्र, सूर्य के साथ धनु राशि में हैं। शनि, बुध मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में हैं। सूर्य भी बहुत जल्दी राशि परिवर्तन करके शनि के साथ मकर राशि में पहुंच जाएंगे। उधर कुंभ राशि में गोचर में गुरु हैं। एक महीना बहुत खराब स्थिति हो सकती है।
राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक स्थिति थोड़ी सी डगमगाएगी। खराब वाणी के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। संतान और प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थ्िाति अच्छी रहेगी। व्यापार भी करीब-करीब ठीक चलेगा। काली वस्तु का दान करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
तू-तू, मैं-मैं, व्यवसायिक झगड़ों से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान का भी साथ और ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय करीब-करीब ठीक चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। बहुत बचकर पार करें। आपके लिए बचाव पक्ष बहुत कमजोर है। शुभता में कमी है। फिर भी संतान, प्रेम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसायिक रिस्क न लें। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके भी सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति सही चलती रहेगी। काली वस्तु का दान करें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा में कष्ट की आशंका है। धर्म-कर्म में अतिवाद से बचें। मान-सम्मान पर ठेस लग सकती है ध्यान रखें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा लेकिन मन परेशान रहेगा। प्रेम और व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दुर्घटना का समय है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में अपनापन बना रहेगा। संतान से खुशखबरी मिलने का संकेत है। व्यापार भी ठीक चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब सही रहेगी। काली वस्तु का दान करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम और संतान में दूरी बरकरार है। कुल मिलाकर ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मन दु:खी, परेशान रहेगा। अवसादित दिख रहा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मन परेशान है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको भी सीने में विकार की आशंका है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार भी आपका सही चल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसायिक उपलब्धियों का समय है लेकिन व्यवसायिक स्थल पर कुछ समस्या भी हो सकती है। नाक-कान-गला की परेशानी दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। काली वस्तु का दान करें।
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 14 – 01 – 2022
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वादशी 22:21:19
🔅 नक्षत्र रोहिणी 20:17:39
🔅 करण :
बव 08:58:29
बालव 22:21:19
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग शुक्ल 13:33:36
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 07:03:43
🔅 चन्द्रोदय 14:39:00
🔅 चन्द्र राशि वृषभ
🔅 सूर्यास्त 17:40:12
🔅 चन्द्रास्त 28:52:59
🔅 ऋतु शिशिर
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1943 प्लव
🔅 कलि सम्वत 5123
🔅 दिन काल 10:36:28
🔅 विक्रम सम्वत 2078
🔅 मास अमांत पौष
🔅 मास पूर्णिमांत पौष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 12:00:45 – 12:43:10
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
09:11:01 – 09:53:27
12:43:10 – 13:25:36
🔅 कंटक 13:25:36 – 14:08:02
🔅 यमघण्ट 16:15:20 – 16:57:46
🔅 राहु काल 11:02:24 – 12:21:58
🔅 कुलिक 09:11:01 – 09:53:27
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 14:50:28 – 15:32:54
🔅 यमगण्ड 15:01:05 – 16:20:38
🔅 गुलिक काल 08:23:17 – 09:42:51
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश