ठंडक से अधिकतर गोआश्रय केन्द्रो की व्यवस्था बदहाल

 

रिपोर्ट
घनश्याम तिवारी
धनघटा/संत कबीर नगर संदेश महल समाचार

सर्दी का मौसम बढ़ता जा रहा है। ठंडक से बचने के लिए जहाँ इन्सान को कौन कहे सभी जीव अपनी व्यवस्था बनाने के लिए बेताब है। वही तहसील क्षेत्र में संचालित एकाध गोआश्रय केंद्रों को छोड़ अधिकतर गोआश्रय पर गोवंशों को ठंड से बचाने की व्यवस्था बदहाल है। गोवंश टिनशेड और नीचे खाली जमीन पर बैठने को मजबूर है।
मालूम हो कि पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक स्थाई व छः अस्थाई गो आश्रय केंद्र संचालित है। गोआश्रय केंद्र खरचा 46 व स्थाई गोआश्रय के केंन्द्र मझौरा में गोवंशों के लिए जहॉ शासन के निर्देशानुसार ठंडक से बचने के लिए पुआल व टाट पट्टी की गई है। वही गो आश्रय केन्द्र कोहलवा 24, उदहा में 28, बगही में 24, किशुनपुर में 66, बछईपुर में 16 गोवंशो स्थल की व्यवस्था भी बदहाल है। शासन द्वारा न तो ठंडक से बचने के लिए टाट पट्टी की व्यवस्था की गई है। और न ही साफ-सफाई के साथ खान-पान की व्यवस्था सन्तोषजनक है। इन पशुओ के भरण-पोषण के लिए सरकार प्रति गोवंश 30 रुपये सम्वन्धित जिम्मेदारो को देती है। इस सम्वन्ध में एडीओ पंचायत गजानन पाल ने कहा कि गो आश्रय केंद्र पर पशुओं को ठंडक से बचने के व भरण -पोषण के लिए सम्वन्धित जिम्मदारो को सख्त निर्देश दे दिया गया है। जांच के दौरान यदि कही कमी पाई गई तो विधिक करवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!